,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमानगंज में 106 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Chief Minister Dr. Mohan Yadav will give the gift of development works worth more than 106 crores in Amanganj

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितम्बर को पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा क्षेत्र के अमानगंज में आयोजित कार्यक्रम में 106.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 23 करोड़ 73 लाख रुपये के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण और 82 करोड़ 42 लाख रुपये के 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

लोकार्पित होने वाले कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 1.04 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन की गड़ोखर नल जल योजना, 2.11 करोड़ की बिल्हा सुरदहा नल जल योजना तथा 1.31 करोड़ की टिकरिया नल जल योजना, लोक निर्माण विभाग की 9 करोड़ 99 लाख की 15 किलोमीटर लंबाई की मकरंदगंज हरद्वाही गुन्नौर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है। नगर परिषद अमानगंज अंतर्गत 90 लाख की लागत राशि से निर्मित क्रमशः ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम कुदरा झरकुवा में आवंटित भूमि की बाउंड्रीवाल, वार्ड क्रमांक 5 में झिरिया पुलिया तक नाला निर्माण और मिढ़ासन नदी के किनारे पुल घाट निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 9 में 47 लाख के खेल स्टेडियम बाउंड्रीवाल और 53 लाख की लागत से थाना तिराहा से वार्ड क्रमांक 14 गुन्नौर रोड में पानी टंकी तक नाला निर्माण का कार्य भी शामिल है। मुख्यमंत्री जल संसाधन विभाग के तहत 2 करोड़ 55 लाख से निर्मित मूलपारा बैराज शाहनगर और 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवरी बैराज पवई का लोकार्पण भी करेंगे।

इन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमानगंज में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन), म.प्र. भवन विकास निगम तथा दक्षिण वनमंडल के 82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें समस्त विकासखंड में 5 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से जनपद पंचायत भवन निर्माण, 1 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, पेवर वर्क, नाली निर्माण तथा प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह मड़ला में 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आयुष औषधालय, गुन्नौर में 9 करोड़ 41 लाख से 8 किलोमीटर लंबाई की बड़वारा गुन्नौर मुख्यमार्ग से मकरी मार्ग, 5 करोड़ 72 लाख की लागत से 4 किलोमीटर लंबाई की हीरापुर से बिहरासर मार्ग, 4 करोड़ 89 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 4 किलोमीटर लंबाई के मड़ैयन से बिहरासर मार्ग का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री 1 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गुनौर, पवई तथा अजयगढ़ एसडीएम कार्यालय भवन, 15-15 करोड़ से बनने वाले शासकीय संस्कृत महाविद्यालय देवेन्द्रनगर और खोरा शासकीय महाविद्यालय भवन सहित 25 लाख रुपए राशि से निर्मित होने वाले काष्ठागार अधिकारी आवास का भूमिपूजन भी करेंगे।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…