,

भोपाल: दंपती का शिकार बनीं दो महिलाएं, रेप और ब्लैकमेलिंग के बाद 85 लाख की ठगी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: एक हाई-प्रोफाइल ठगी और यौन शोषण का मामला सामने आया है, जिसमें दो तलाकशुदा महिलाओं ने एक दंपती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों ने शादी डॉट कॉम के ज़रिये महिलाओं को अपने जाल में फंसाया, फिर रेप कर उनके वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग के ज़रिये लाखों रुपए ठग लिए। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कैसे हुआ खुलासा?

सबसे पहले अवधपुरी क्षेत्र की रहने वाली 34 वर्षीय महिला थाने पहुंची और पूरी कहानी पुलिस को बताई। इसके बाद दूसरी महिला ने भी आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।


आरोपी का तरीका: तलाकशुदा होने का झांसा और नकली पहचान

पुलिस के मुताबिक आरोपी अविनाश प्रजापति ने शादी डॉट कॉम पर खुद को तलाकशुदा बताया और स्टील फैक्ट्री के मालिक होने का दावा किया। उसने छत्तीसगढ़ स्थित एक फैक्ट्री ‘धनलक्ष्मी’ का मालिक होने की फर्जी कहानी सुनाई।

महिला के साथ नज़दीकी बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया, जहां अपनी पत्नी को ‘मां’ बताकर उससे मिलवाया। इसके बाद आरोपी ने महिला से रेप किया और पत्नी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।


निवेश के नाम पर 45 लाख की ठगी

विश्वास जीतने के बाद अविनाश ने महिला को अपने बिज़नेस में निवेश करने के लिए राजी किया। पीड़िता ने अपनी बचत और लोन लेकर आरोपी को लगभग 40 लाख रुपये और 5 लाख रुपये के गहने दे दिए। इसके बाद आरोपी का रवैया बदल गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। महिला सदमे में चली गई और आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिवार ने समय रहते बचा लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


दूसरी पीड़िता भी बनी शिकार

ठीक इसी तरह की वारदात अशोका गार्डन में रहने वाली एक ब्यूटीशियन के साथ भी हुई। आरोपी ने उसे भी शादी का झांसा देकर रेप किया और लगभग 40 लाख रुपये ठग लिए।


कुल ठगी: 85 लाख रुपये और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग

दोनों मामलों में आरोपी दंपती ने महिलाओं से कुल 85 लाख रुपये हड़पे और उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि मामले में शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं। आरोपी दंपती के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और ठगी के गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Drug Overdose Case: संदिग्ध नशे से किसान की मौत, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़का गांव में 40 वर्षीय

फिर आमने-सामने होंगे India vs Pakistan, एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच

Mayawati ने योगी सरकार का जताया आभार, संत रविदास नगर का नाम बहाल होने पर कही बड़ी बात

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

Lormi Murder Case: चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या, आरोपी हिरासत में

Lormi Murder Case में जिले के लोरमी के सुदूर वनांचल क्षेत्र मौहामाचा

Illegal Liquor Raid: अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Raid के दौरान छुरा थाना क्षेत्र के कांदागड़ी गांव में