,

Bollywood Breaking: मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी

- Advertisement -
Ad imageAd image

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस के पिता ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। फिलहाल अभिनेत्री के पिता का शव बाबा अस्पताल में रखा गया है।

मलाइका के घर पहुंचे अरबाज खान

इस खबर के सामने आने के बाद मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान एक्ट्रेस के घर पहुंच चुके हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है।

मलाइका घर पर नहीं हैं मौजूद

गौरतलब है कि जब मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी की तब वो घर पर नहीं थीं। आज सुबह वो पुणे में थी। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही मलाइका तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चूकी हैं। वहीं इस खबर के बाद से ही तमाम सेलेब्स एक्ट्रेस के घर पहुंचने लगे हैं।

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।