,

Kalindi Express ट्रेन को पलटाने की साजिश में दर्ज हुई एफआईआर, 12 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kalindi Express

कालिंदी एक्सप्रेस को लेकर बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुंडेरी क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसकी टक्कर सामने से आ रही ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस से हो गई। इस मामले में एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी ने अपनी विशेषज्ञों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर मौजूद मिले एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी और सहायक पुलिस आयुक्त अजय त्रिवेदी से मामले के अन्य पहलुओं पर जांच के आदेश दिए।

एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर रविवार रात एक गैस सिलिंडर सहित, एक कांच की बोतल जिसमें पेट्रोलियम भरा पाया गया है, पास ही मिले एक थैले में भी कई ज्वलनशील पदार्थ मिले हैं। फोरेंसिक टीम भी पूरे मामले की जांच कर रही है। कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि 12 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी जांच पड़ताल की जा रही है।

बता दें ट्रेन से टक्कर के बाद गैस सिलेंडर काफी दूर जाकर गिरा था। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अब इस पूरे मामले पर सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रेन को उड़ाने या पलटाने की साजिश थी?

कब की है ये घटना?

आपको बता दें कि कानपुर सेंट्रल से करीब 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर इलाके के रेलवे ट्रैक पर कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज से भिवानी जा रही थी। इसी दौरान रात 8.30 बजे लोको पायलट को ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर दिखा। खतरे को देखते हुए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और तभी ट्रेन सिलेंडर से टकराकर दूसरी तरफ जा गिरी।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ