ग्वालियर: सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला को 28 अगस्त की रात व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने अपने आप को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का बताया। घटना के समय भगवती प्रसाद शुक्ला अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे।

इस दौरान एक अज्ञात नंबर से उन्हें मैसेज आया और बाद में कॉलर ने वॉयस कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

शुक्रवार को भगवती प्रसाद और उनके संगठन के अन्य सदस्य ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना के पास पहुंचकर शिकायत सौंपा। आईजी के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भगवती प्रसाद ने बताया कि हाल ही में उनके संगठन ने लव जिहाद के खिलाफ लखनऊ में आंदोलन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई की थी। उनका मानना है कि इसी कारण उन्हें यह धमकी मिली है।

ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन सेना द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक