,

Assembly Elections 2024’अगर विनेश को हराना है तो…’, सीएम नायब सिंह सैनी से ये क्या मांग कर गए बजरंग पुनिया,क्या BJP करेगी स्वीकार? जानें

कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता नायब सिंह सैनी से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा, “(अगर विनेश फोगाट को हराना आसान है) तो नायब सिंह सैनी अपने लिए सुरक्षित सीट क्यों तलाश रहे हैं? अगर उन्हें लगता है कि विनेश फोगाट को कोई हरा सकता है, तो उन्हें जुलाना से चुनाव लड़ने के लिए कहें… जुलाना से चुनाव लड़ने के लिए उनका स्वागत है। वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और वे कुछ भी कर सकते हैं… अगर भाजपा को (कांग्रेस-आप) गठबंधन से दिक्कत है, तो वे केंद्र में गठबंधन क्यों कर रहे हैं? उनके पास 240 (सीटें) हैं। उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए… हम भारतीय गठबंधन दलों के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं… अगर वे (भाजपा) गठबंधन के खिलाफ हैं, तो उन्हें विपक्ष में भी बैठना चाहिए…”

कांग्रेस में शामिल होते ही बीजेपी पर खूब बरसे थे पुनिया

बता दें कि 6 सिंतबर को विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पुनिया ने कहा था, “… हम कांग्रेस के सभी नेताओं का धन्यवाद करेंगे, जो हमारे साथ मुश्किल घड़ी में खड़े रहें। भाजपा आईटी सेल ने कहा कि इनका मकसद राजनीति करना था, हमने तो उन्हें(भाजपा) पत्र भेजा था, भाजपा की सभी महिला सांसद के घर पर पत्र भेजा था तब भी वे महिला खिलाड़ियों के साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस बिना बताएं वहां आई और साथ दिया… जैसे हमने कुश्ती में जी तोड़ मेहनत की है ठीक वैसे ही हम पार्टी में रहकर मेहनत करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे… हम मजबूती से लड़ेंगे…”

विनेश ने भी भरा था हुंकार

वहीं बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए विनेश फोगाट ने कहा था, “जो लड़ाई थी वह खत्म नहीं हुई है, कोर्ट में हमारा केस चल रहा है। वह लड़ाई भी हम जीतेंगे… खेल में जैसे हमने कभी हार नहीं मानी वैसे ही इस नए प्लेटफॉर्म (पार्टी में) पर भी हम हार नहीं मानेंगे… अपने लोगों के बीच में रहेंगे, दिल से मेहनत करेंगे… मैं कहना चाहूंगी आपकी बहन आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी…”

हरियाणा में कब है चुनाव?

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…