,

विनेश फोगाट इस विधानसभा क्षेत्र से खिलेंगी सियासी पारी, सीट हो गई फाइनल, अब बस रिजल्ट बाकी…

- Advertisement -
Ad imageAd image
VInesh_Fogat

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट अब राजनीति के दंगल में सियासी दांवपेंच दिखाएंगे। हरियाणा के रण में अब कांग्रेस के साथ दो पहलवान भी हैं। बजरंग और विनेश कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अब वे दंगल के मैदान से निकलकर सियासी रण में नजर आएंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश और बजरंग अब कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के अखाड़े में दिखाई देंगे। हालांकि अब खबर आ रही है कि विनेश फोगाट ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगी उनकी सीट भी तय हो गई है। वहीं बजरंग पुनिया चुनाव नहीं लड़ेगी। दोनों खिलाड़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
इस सीट से चुनाव लड़ेगी विनेश
विनेश फोगाट का जुलाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ना तय है। वहीं, बजरंग पूनिया का बादली से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब खबर है कि वो चुनाव नहीं लड़ेगे।
पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे थे। अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा, हमें आप दोनों पर गर्व है। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों खिलाड़ी पहलवानों से राहुल गांधी ने भी मुलाकात की थी। जिसके बाद से माना जा रहा था कि दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
दोनों खिलाड़ियों के कांग्रेस में शामिल होने पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम शुरू से पहलवानों के साथ खड़े थे, हमें आप पर गर्व है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि दोनों साथियों बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने देश का दिल जीता है, दिल जीतने वाले साथियों का स्वागत है। तो वहीं हाथ का साथ थामने के बाद विनेश ने कहा कि खिलाड़ी होने के नाते जो हमने फेस किया, वो स्थिति किसी और के साथ न बने। यही हमारी पूरी कोशिश होगी। जो लड़ाई हम लड़ रहे थे, वो लड़ाई जारी रहेगी, और हम जीतेंगे। बजरंग पुनिया ने कहा कि भाजपा, जो राजनीति करने का आरोप लगा रही है वो गलत है। जो अत्याचार सरकार ने किया है, हम उसके खिलाफ हैं। अब हम कांग्रेस और देश को मजबूत करेंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों ने कहा कि हमारी लड़ाई में बीजेपी हमारे साथ खड़ी नहीं हुई, हमें सपोर्ट नहीं मिला। यही वजह है कि आज हम कांग्रेस के साथ हैं।
अनिल बिज ने कहा- अब वो कांग्रेस की बेटी
अब हरियाणा चुनाव से पहले अखाड़े से निकलकर दोनों पहलवान खिलाड़ी कांग्रेस के साथ हैं। माना ये भी जा रहा है कि विनेश और बजरंग दोनों चुनावी मैदान में भी नजर आ सकते हैं। उधर दोनों के कांग्रेस में शामिल होने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल बिज ने कहा कि पहले वो देश की बेटी थी, अब कांग्रेस की बेटी हैं।

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में