,

52 लाख रुपए की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 9 साल से फरार, अखाड़े में साधु बनकर छिपा था

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर की साइबर पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे कॉल सेंटर ठग कुमार पिंटू सिंह को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। यह वही आरोपी है जिसने नौ साल पहले रिलायंस कंपनी का टावर लगाने का झांसा देकर 52 लाख 24 हजार 723 रुपए की ठगी की थी।

आरोपी की चालाकी

पूछताछ में पता चला कि कुमार पिंटू पुलिस से बचने के लिए एक प्रतिष्ठित अखाड़े में साधु बनकर रह रहा था। कुंभ मेले में भी वह साधु के भेष में पुलिसकर्मियों के साथ उठता-बैठता था। इसके अलावा वह दिल्ली से ठगी का कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड के फर्जी पहचान पत्र भी बनवा रखे थे।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर के एसपी प्रणय नागवंशी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन का पता लगने के बाद डीएसपी संजिव नयन शर्मा और निरीक्षक मुकेश नारौलिया की टीम ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को ग्वालियर लाया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

ठगी का पूरा मामला

कुमार पिंटू ने नौ साल पहले शशांक स्वामी से रिलायंस टावर लगाने का झांसा देकर 52 लाख से अधिक की ठगी की थी। आरोपी पूर्व में बैंक कर्मचारी रह चुका था, जिससे उसे बैंक के लूप-होल और दस्तावेज़ तैयार करने की पूरी जानकारी थी। वह डाक्यूमेंट्स टेम्परिंग और फर्जी पहचान पत्र बनाने में माहिर था।

इस गैंग में बैंक कर्मचारी और अन्य लोग शामिल थे, जिनमें से पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। डीएसपी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि आरोपी ने लगातार पुलिस को चकमा देते हुए नौ साल तक फरार रहने में सफलता पाई।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…