,

हर मापदंड पर खरे उतर रहे हैं CM Bhajanlal Sharma, रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने की जमकर तारीफ

https://swadeshlive.com/cm-bhajanlal-sharma-praise-by-rajnath-singh/

Report by: Suman

CM Bhajanlal Sharma: Rajnath Singh ने राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma की कार्यशैली और विकास मॉडल की खुलकर सराहना की है। जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनसेवा और अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में राजस्थान लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

CM Bhajanlal Sharma: भैरोसिंह शेखावत की अंत्योदय सोच का किया उल्लेख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री Bhairon Singh Shekhawat को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान में अंत्योदय योजना की शुरुआत की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई। उन्होंने कहा कि शेखावत का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सहायता पहुंचाना था।

CM Bhajanlal Sharma

राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उसी सोच और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और आमजन की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान में विकास को मिली नई रफ्तार

रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान ने कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार विकास योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है, जिसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

CM Bhajanlal Sharma: आमजन से सीधे संवाद पर जोर

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं। वे लगातार गांवों का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी प्रभावी तरीके से पहुंच पाती है। मुख्यमंत्री इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

CM Bhajanlal Sharma: सफल मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित होंगे भजनलाल शर्मा

रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भजनलाल शर्मा एक सफल और प्रभावशाली मुख्यमंत्री के रूप में पहचाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, उससे प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राजस्थान के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं और आने वाले वर्षों में इसका और बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।

read also: NEET UG परिक्षा पर NTA का बड़ा ऐलान, अब 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…