,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-15/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के अधिकार छीने

भोपाल में 700 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष की शक्ति प्रदर्शन वाली राजनीति पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। किसान मोर्चा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति भी रद्द कर दी गई। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि गैरजरूरी राजनीतिक प्रदर्शन और फिजूलखर्ची पर अब कार्रवाई होगी।

2. इंदौर में वैवाहिक विवादों में ‘सेक्स असंतुष्टि’ बड़ा कारण

इंदौर में समाज की पंचायत के सामने आए 800 पारिवारिक विवादों में करीब 60 प्रतिशत मामलों में शारीरिक संबंधों से असंतुष्टि तलाक और झगड़ों की बड़ी वजह बनी। विशेषज्ञों का कहना है कि संवाद की कमी और आधुनिक जीवनशैली भी रिश्तों पर असर डाल रही है।

3. बारात दिखाने ले गया युवक लापता

बालाघाट में बच्चों को बारात दिखाने ले गया युवक वापस नहीं लौटा। परिवार का कहना है कि वह सहारा फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था, जहां उसकी आधी सैलरी कर दी गई थी और पिछले चार महीनों से वेतन भी नहीं मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4. देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 5 मजदूरों की मौत

देवास में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 5 मजदूरों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर तक जा गिरे। मृतक मजदूर यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार कर लिया गया है और चार लोगों पर FIR दर्ज हुई है।

5. भोजशाला विवाद में आज अहम फैसला

चर्चित भोजशाला विवाद मामले में अदालत आज फैसला सुना सकती है। पांच याचिकाओं और तीन इंटरवेंशन पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

6. पेट्रोल बचाओ अभियान के बीच भाजपा नेताओं के काफिले चर्चा में

प्रधानमंत्री की सादगी और खर्चों में कटौती की अपील के बावजूद मध्यप्रदेश में कई भाजपा नेताओं ने बड़े काफिले निकाले। अब तक एक नेता की नियुक्ति निरस्त हुई है और एक को नोटिस दिया गया है, जबकि बाकी मामलों में कार्रवाई नहीं हुई।

7. साध्वी हर्षानंद ने लगाया मंच से रोकने का आरोप

उज्जैन में साध्वी हर्षानंद ने आरोप लगाया कि कुछ संतों ने उन्हें प्रवचन देने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन बाद में उनका बोलने का समय कम कर दिया गया और कार्यक्रम छोटा कराने का दबाव बनाया गया।

8. मंदसौर में 1 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त

मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्सी से करीब 1 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है और नेटवर्क की जांच जारी है।

9. दौधन डेम परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध

छतरपुर के दौधन क्षेत्र में डेम निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पथराव हुआ और पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। ग्रामीण विस्थापन और मुआवजे को लेकर नाराज हैं।

10. महाकाल मंदिर में एयरपोर्ट जैसा फ्लैप बैरियर सिस्टम

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती व्यवस्था को हाईटेक बनाया जा रहा है। अब एयरपोर्ट की तर्ज पर फ्लैप बैरियर सिस्टम और RFID बैंड लागू किए जाएंगे, जिससे अनुमतिधारियों को नियंत्रित और सुरक्षित प्रवेश मिल सकेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक