By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Gold-Silver Price Crash : सोना धड़ाम, चांदी ₹16 हजार तक टूटी, जानें आज के ताजा रेट
Pin Postदेश- विदेशव्यापार - रोज़गार

Gold-Silver Price Crash : सोना धड़ाम, चांदी ₹16 हजार तक टूटी, जानें आज के ताजा रेट

Swadesh News
Last updated: May 15, 2026 1:48 pm
By Swadesh News
Share
4 Min Read
Gold-Silver Price Crash 15 april 2026
Gold-Silver Price Crash 15 april 2026
SHARE

Gold-Silver Price Crash : देशभर के सर्राफा बाजार और MCX में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीते दो दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज चांदी में भारी बिकवाली दर्ज हुई, जबकि सोना भी कमजोर होकर नीचे आ गया। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और मुनाफावसूली के चलते निवेशकों का रुझान फिलहाल कीमती धातुओं से कम होता नजर आ रहा है।

Contents
Gold-Silver Price Crash : MCX पर चांदी में बड़ी गिरावटGold-Silver Price Crash : सोने की कीमतों में भी कमजोरीGold-Silver Price Crash : डॉलर मजबूत होने से बढ़ा दबावGold-Silver Price Crash : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावटGold-Silver Price Crash : देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भावGold-Silver Price Crash : निवेशकों के लिए क्या है सलाह?ये भी जानिए Dollar Economy : गोबर इकोनॉमी से डॉलर की बचत, रासायनिक खेती से भी मिलेगी मुक्ति

Gold-Silver Price Crash : MCX पर चांदी में बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 जुलाई 2026 की चांदी वायदा कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। पिछला बंद भाव ₹2,91,102 प्रति किलो था, जबकि बाजार खुलते ही चांदी करीब ₹11 हजार टूटकर ₹2,80,000 प्रति किलो पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान यह ₹2,79,458 के निचले स्तर तक फिसल गई। यानी एक समय पर कीमतों में करीब ₹16 हजार तक की कमजोरी देखने को मिली।

सुबह के कारोबार में चांदी लगभग 3 फीसदी की गिरावट के साथ ₹2,82,539 प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती दिखाई दी।

Gold-Silver Price Crash : सोने की कीमतों में भी कमजोरी

MCX पर 5 जून 2026 के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत ₹1,60,790 प्रति 10 ग्राम पर हुई, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,61,978 था। कारोबार के दौरान सोना ₹1,60,355 तक गिर गया। यानी सोने में करीब ₹1,600 से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

खबर लिखे जाने तक गोल्ड लगभग ₹1,438 कमजोर होकर ₹1,60,540 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Gold-Silver Price Crash : डॉलर मजबूत होने से बढ़ा दबाव

विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में आई तेजी की वजह से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स करीब 0.23 फीसदी मजबूत होकर 98.955 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले पांच हफ्तों का उच्च स्तर माना जा रहा है।

आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बनाने लगते हैं, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई देता है।

Gold-Silver Price Crash : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर कमजोर हुए हैं। वैश्विक बाजार में सोना करीब 1.5 फीसदी गिरकर 4,615 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह 81.49 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई।

Gold-Silver Price Crash : देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

जयपुर ₹160240 ₹146900 ₹120220
इंदौर ₹160140 ₹146800 ₹120120
भोपाल ₹160140 ₹146800 ₹120120

दिल्ली
24 कैरेट सोना: ₹16,227 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,896 प्रति ग्राम
चांदी: ₹2,99,900 प्रति किलो
मुंबई
24 कैरेट सोना: ₹16,234 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,881 प्रति ग्राम
चांदी: ₹2,99,900 प्रति किलो
चेन्नई
24 कैरेट सोना: ₹16,419 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹15,051 प्रति ग्राम
चांदी: ₹3,14,900 प्रति किलो
कोलकाता
24 कैरेट सोना: ₹16,234 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,881 प्रति ग्राम
चांदी: ₹2,99,900 प्रति किलो
सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट नियम किए सख्त

सोने के बढ़ते आयात को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने एडवांस ऑथराइजेशन (AA) स्कीम के तहत नया नियम लागू किया है। अब ज्वेलरी एक्सपोर्टर्स एक लाइसेंस पर अधिकतम 100 किलो सोना ही आयात कर सकेंगे। पहले इस पर कोई सीमा तय नहीं थी।

Gold-Silver Price Crash : निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े निवेश से बचने और कीमतों के स्थिर होने का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है। वहीं शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए यह गिरावट राहत की खबर मानी जा रही है।

ये भी जानिए Dollar Economy : गोबर इकोनॉमी से डॉलर की बचत, रासायनिक खेती से भी मिलेगी मुक्ति

TAGGED:22 Carat Gold Price24 Carat Gold PriceGold Import Rules IndiaGold Price CrashGold Price Today LiveGold Silver Investment NewsGold Silver Market UpdateGold Silver News HindiGold Silver Price TodayHindi NewsMCX gold rate todayMCX Gold Silver UpdateMCX Silver Rate TodaySilver Price CrashSilver Price Today LiveToday Gold Rate in India Silver Rate TodayTODAY NEWSचांदी 16000 रुपये सस्तीडॉलर इंडेक्स और सोनासोना चांदी का ताजा भावसोना सस्ता हुआ
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राजस्थान

Park Renaming : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर समेत 4 शहरों के पार्कों का नाम होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम

By Swadesh News
छत्तीसगढ

Municipal Corporation Meeting : रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा शुरू, जल संकट से लेकर अवैध प्लॉटिंग तक कई अहम मुद्दों पर मंथन

By Swadesh News
खेल

IND vs ENG 3rd T20 : कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20? सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP UCC Implementation : सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?