CM Mohan Yadav Action : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सादगी और अनुशासन को लेकर बड़ा संदेश देते हुए पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पदभार ग्रहण के दौरान निकाली गई करीब 200 गाड़ियों की रैली पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

CM Mohan Yadav Action : 200 गाड़ियों की रैली पड़ गई भारी
जानकारी के मुताबिक, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बड़ी वाहन रैली निकाली गई थी। इस रैली में लगभग 200 गाड़ियां शामिल थीं।सरकार ने इसे फिजूलखर्ची और शासन की सादगी नीति के खिलाफ माना है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई की।
CM Mohan Yadav Action : प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से खत्म
सरकार ने जांच पूरी होने तक सौभाग्य सिंह के सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं।इसके साथ ही निगम कार्यालय, सरकारी वाहन, संसाधनों, बैठकों और कर्मचारियों के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

CM Mohan Yadav Action : मुख्यमंत्री का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए दिखावा और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने और वाहन रैलियों पर रोक लगाने का फैसला लिया था। ऐसे में इस प्रकार की रैली को सरकार की नीति के विपरीत माना जा रहा है।
CM Mohan Yadav Action : सादगी नीति पर सरकार का जोर
मध्यप्रदेश सरकार लगातार सादगी और संसाधनों के सीमित उपयोग पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री पहले ही मंत्रियों और निगम-मंडल पदाधिकारियों से न्यूनतम वाहनों के उपयोग की अपील कर चुके हैं।सरकार का मानना है कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच सादगी और जवाबदेही का उदाहरण पेश करना चाहिए।
read more : Firecracker Factory Accident : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचकर देवास हादसे के घायल नागरिकों से की भेंट

