दिल्ली पुलिस ने मनी हाइस्ट स्टाइल साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, ‘प्रोफेसर’ और ‘फ्रेडी’ समेत तीन गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो प्रसिद्ध वेब सीरीज Money Heist से प्रेरित होकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। इस गिरोह पर पूरे देश में लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि 22 लाख रुपये की ठगी इसी गिरोह से जुड़ी थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्पित, प्रभात और अब्बास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा कर लोगों को ठगा करता था। ठगों ने अपने असली नाम बदलकर “प्रोफेसर”, “अमांडा” और “फ्रेडी” के नामों से लोगों को लुभाया और अपनी पहचान छुपाई।

गिरफ्तारी और सबूत
अर्पित मिश्रा, जयपुर का रहने वाला वकील, जो खुद को ‘प्रोफेसर’ कहता था, प्रभात वाजपेयी, लोनी गाजियाबाद निवासी, जिसने ‘अमांडा’ का नाम इस्तेमाल किया, और मो. अब्बास, इंफाल का रहने वाला, जो ‘फ्रेडी’ कहलाता था, पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 14 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 32 डेबिट कार्ड और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। गिरोह के खिलाफ एक अक्तूबर को गोकलपुरी में शिकायत दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर सेक्टर-49 से प्रभात और अब्बास को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 32 डेबिट कार्ड और दस्तावेज बरामद किए। अर्पित को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सभी बरामद सामग्री की पड़ताल कर रही है।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक