Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ संक्रांति, मास शिवरात्रि और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/aaj-ka-panchang-15-may-2026/

Aaj ka Panchang: 15 मई 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ संक्रांति, मास शिवरात्रि, सर्वार्थसिद्धि योग और कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा-पाठ, व्रत, दान, यात्रा, नया कार्य या किसी मांगलिक काम की शुरुआत के लिए दिन विशेष फलदायी माना जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है।

आज का पंचांग 15 मई 2026

विक्रम संवत् – 2083
संवत्सर – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
पक्ष – कृष्ण पक्ष
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
अयन – उत्तरायण

तिथि, नक्षत्र और योग

आज त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी, जो रात्रि 5 बजकर 12 मिनट तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी।

अश्विनी नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, फिर भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा। आयुष्मान योग दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सौभाग्य योग शुरू होगा।

आज रात्रि 8 बजकर 15 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।

आज का शुभ चौघड़िया

सुबह सूर्योदय से 7:23 बजे तक चर चौघड़िया रहेगा, जो नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल माना जाता है।
7:23 से 9:03 बजे तक लाभ चौघड़िया रहेगा, जो आर्थिक और व्यावसायिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
9:03 से 10:43 बजे तक अमृत चौघड़िया रहेगा, जो सबसे शुभ समय माना जाता है।
दोपहर 12:23 से 2:03 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा, जिसमें मांगलिक और धार्मिक कार्य करना लाभकारी रहेगा।
शाम 5:23 बजे से सूर्यास्त तक पुनः चर चौघड़िया रहेगा।

राहुकाल और दिशा शूल

आज राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा, इसलिए आज पश्चिम दिशा की यात्रा को टालना बेहतर माना गया है। यदि यात्रा जरूरी हो तो ज्योतिषीय उपाय करके ही प्रस्थान करें।

आज के विशेष पर्व और व्रत

आज मास शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही ज्येष्ठ संक्रांति का पुण्यकाल दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा।

इसके अलावा आज सावित्री चतुर्दशी, वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन, मुनि शांतिनाथ जयंती और अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस भी मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के मनाली में प्रसिद्ध डूंगरी जातर मेले की शुरुआत भी आज से हो रही है।

ग्रहों की स्थिति और राशि परिवर्तन

आज चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं सूर्य सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े बदलाव ला सकता है।

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि और स्वभाव

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी। रात्रि 8:15 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्विनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रभावी होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम का पहला अक्षर चे, चो, ला, ली या लू रखा जा सकता है।

मेष राशि अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है, जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे साहसी, ऊर्जावान, नेतृत्व क्षमता वाले और चुनौतियों का सामना करने वाले माने जाते हैं। ऐसे बच्चे अपने कार्यों को लेकर सक्रिय रहते हैं और जल्दी निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं।

धार्मिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा दिन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन पूजा-पाठ, व्रत, दान-पुण्य और आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग और आयुष्मान योग के कारण नए कार्यों की शुरुआत भी शुभ मानी जा रही है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल