क्यों विवादों में है कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’? एक्टर रजा मुराद ने बता दी सच्चाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Emergency

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ फिर विवादों में घिर गई है। एक बार फिर इसके रिलीज में रोक लगा दी गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में सेंसर बोर्ड ने बताया कि अभी तक फिल्म को रिलीज करने के लिए सर्टिफाइड नहीं किया है। जो भी शिकायतें मिली हैं उन पर जांच की जाएगी उसके बाद ही सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि जब तक फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिलता तब तक इस याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकती।

इमरजेंसी को लेकर क्यों हो रहा विवाद?
इस मामले को लेकर अभिनेता रजा मुराद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज से पहले ही विवादों में है। इसके ट्रेलर से एक वर्ग आहत हुआ है और वे इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करना सभी का अधिकार है। यह लोकतंत्र है। कोई भी व्यक्ति न्यायालय जा सकता है, यह उसका अधिकार है।

कंगना को दी ये सलाह
उन्होंने आगे कहा कि अगर कंगना को लगता है कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, तो वह भी न्यायालय जा सकती है। न्यायालय सबके लिए खुला है। न्यायालय ही अंतिम निर्णय करता है। इसलिए मैं यह कहना चाहूंगा कि आपातकाल पर पहले भी फिल्में आई हैं, लेकिन यह फिल्म चर्चा में है। अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो इससे देश में अशांति फैलती है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

सब कुछ शांति से हो
आप विरोध कर सकते हैं, लेकिन हमारा लोकतंत्र है। हमारी सेंसरशिप संस्था जिम्मेदारी से काम करती है, लेकिन कभी-कभी उन्हें भी यह सोचना चाहिए कि ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाना चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति या एक वर्ग की छवि खराब हो। हम यह नहीं कह सकते कि यह विवाद क्या मोड़ लेगा, लेकिन हम चाहते हैं कि सब कुछ शांति से हो।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)

CommonWealth Games 2026 : तीसरे दिन भारत की नजरें पदकों पर, मीराबाई चानू गोल्ड हैट्रिक के लिए तैयार

CommonWealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स