सागर में नाले में बही गर्भवती महिला का शव 48 घंटे बाद मिला, NDRF ने किया रेस्क्यू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

सागर ज़िले के देवरी क्षेत्र में रामघाट नाले में बही एक गर्भवती महिला का शव घटना के 48 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद हुआ। मृतका की पहचान वंदना साहू (22) के रूप में हुई है। उसका शव पचासिया गांव के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला, जो घटना स्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर था।

घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर से पहुंची NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने तलाशी अभियान चलाया और शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पंचनामा कार्रवाई पूरी की।

कैसे हुआ हादसा?

नागपंचमी के दिन वंदना अपने पति दशरथ साहू और बहन के साथ रामघाट मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद लौटते समय तीनों बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में रामघाट नाले के पुल पर पानी बह रहा था। पुल पार करते समय बाइक फिसल गई और वंदना तेज बहाव में बह गई।

बचाने की कोशिश नाकाम रही

मौके पर मौजूद स्थानीय युवक लखन जाटव और रिज़वान खान ने महिला को बचाने के लिए नाले में छलांग लगाई, लेकिन तेज धार में वे असफल रहे। इसके बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

लगातार दो दिन चला तलाशी अभियान

घटना के बाद SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद NDRF की टीम को जबलपुर से बुलाया गया, जिसने गुरुवार सुबह तलाशी शुरू की।

झाड़ियों में मिला शव

तलाशी अभियान के दौरान जब टीम ने झाड़ियों में तलाश की तो महिला का शव वहां फंसा मिला। बोट और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा वंदना साहू के रूप में की गई।

प्रशासन की ओर से जानकारी

SDM मुनव्वर खान ने बताया कि भारी बारिश के चलते पुल पर पानी बह रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास किया गया और अंततः NDRF की सहायता से शव को बरामद कर लिया गया

यह घटना एक बार फिर बताती है कि तेज बारिश और बहते नालों के दौरान पुल पार करना कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन और नागरिकों दोनों को ऐसे समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की