मुरादाबाद: जमीनी विवाद में चली गोलियां, 12 वर्षीय बच्चा घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad: Shots fired in land dispute, 12-year-old child injured

संवाददाता: दानवीर सिंह

मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें 12 वर्षीय बच्चा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक युवक द्वारा गोली चलाने का दृश्य लाइव वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बच्चे को गोली लगने के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए।

  • घायल किशोर के पिता ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
  • पुलिस की ओर से भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं

इलाके में तनाव का माहौल

इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण