Gujarat Flood: गुजरात में बारिश कहर, अब तक 28 लोगों की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गुजरात में बारिश का कहर जारी है। अब तक इसके कारण 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 13 लोगों की डूबने से मौत हुई, 13 लोगों की मौत घर गिरने जैसी घटनाओं में हुई और दो लोगों की मौत पेड़ गिरने की घटनाओं में हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी रही। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में सात लोग शामिल हैं जो रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के धवाना गांव के पास पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वडोदरा में बारिश कम होने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी अपने किनारों को तोड़कर रिहायशी इलाकों में घुस गई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और इमारतें, सड़कें और वाहन डूब गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की

गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत की। साथ ही प्रदेश की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और इस संकट से निपटने के लिए राज्य को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बुधवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जैसे जिलों में शाम 6 बजे तक 12 घंटे की अवधि में 50 मिलीमीटर से लेकर 200 मिलीमीटर तक बारिश हुई। इस अवधि के दौरान देवभूमि द्वारका जिले के भानवद तालुका में 185 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है।

आज भी बारिश होनी की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को सौराष्ट्र जिलों के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि वडोदरा शहर में अपने घरों और छतों में फंसे लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और सेना की तीन टुकड़ियों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वडोदरा में अब तक 5,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है और 1,200 अन्य को बचाया गया है। बुधवार को शहर में सेना की तीन अतिरिक्त टुकड़ियां और NDRF और SDRF की एक-एक टुकड़ियां तैनात की गईं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन