गिरिडीह: उपायुक्त ने किया जलमीनार का निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Giridih: Deputy Commissioner inspected the water tower

रिपोर्ट- कैफ गद्दी

खुद टंकी पर चढ़कर जानी गुणवत्ता

गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने एक बार फिर अपने कार्यशैली से लोगों को चौंका दिया। विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने वे खुद जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने नल-जल योजना का निरीक्षण करते हुए जलमीनार की टंकी पर चढ़कर पानी की गुणवत्ता जांची।

टंकी पर चढ़कर देखी पानी की स्थिति

उपायुक्त यादव जब तारा पंचायत पहुंचे, तो वहां पहले से सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा के ऑपरेटर और अन्य अधिकारी भी स्थल पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जलमीनार में पानी है या नहीं, और जो पानी लोगों को सप्लाई हो रहा है वह स्वच्छ और पीने योग्य है या नहीं।

दिशा-निर्देश भी दिए

टंकी से नीचे उतरने के बाद उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों और मुखिया को निर्देश दिया कि टंकी की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल लोगों का अधिकार है और इसके लिए योजना का सही रखरखाव जरूरी है।

जनहित में सक्रियता की मिसाल

उपायुक्त रामनिवास यादव की यह कार्यशैली प्रशासनिक सक्रियता की मिसाल बन रही है। वे स्वयं जमीनी स्तर पर जाकर योजनाओं की पड़ताल और गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं, जिससे अधिकारियों में जवाबदेही की भावना और जनता में भरोसा बढ़ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का