,

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

Jagdeep Dhankhar resigned from the post of Vice President, citing health reasons

by: vijay nandan

दिल्ली: देश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया है।

धनखड़ का यह फैसला देश की राजनीति में अचानक हलचल पैदा कर गया है। उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है।

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई संवैधानिक दायित्वों को निभाया और विभिन्न अवसरों पर संसद में सक्रिय भूमिका में नज़र आए। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने समय से बहुत पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

Jagdeep Dhankhar resigned from the post of Vice President, citing health reasons

11 अगस्त 2022 को जगदीप धनखड़ ने 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी

जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में 11 अगस्त 2022 को शपथ ले ली थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाईं थी।  इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। बता दें कि जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी  विपक्षी उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को 182 वोट मिले थे। धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल पड़े वैध मतों में से 72 फीसदी से ज्याद वोटों के साथ  जीत हासिल की थी।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों