ईडी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में हल्ला बोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress launched a state-wide protest against ED

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश की राजधानी से लेकर अन्य जिलों के चौक-चौराहों पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन जारी है।

रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने इसे विपक्षी दलों को दबाने का प्रयास बताया और लोकतंत्र पर हमला करार दिया। कार्यकर्ताओं के हाथों में विरोध से संबंधित तख्तियां और झंडे दिखाई दिए।

प्रदेश के सभी जिलों में विरोध

रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, बस्तर, धमतरी, महासमुंद समेत तमाम जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। चौक-चौराहों और जिला मुख्यालयों पर नारेबाजी, पुतला दहन और ईडी के खिलाफ भाषणों का दौर जारी है।

कल होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि कल प्रदेशभर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों और ईडी की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईडी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या भाजपा संकट में होती है, ईडी को सक्रिय कर दिया जाता है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'