पीएम मोदी पहुंचे वारसॉ, 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM_MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड के वारसॉ पहुंच चुके हैं। पोलैंड में पीएम मोदी के आगमन को लेकर भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह है। PM मोदी दो दिनों तक पोलैंड व यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे। यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है।

पोलैंड पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “पौलैंड में उतर गया। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का इंतजार कर रहा हूं। इस यात्रा से भारत-पोलौंड की मित्रता को गति मिलेगी, जिससे लोगों को लाभ होगा।”

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन भी जाएंगे। पीएम मोदी पहले 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ट्रेन से यात्रा करेंगे, जिसमें करीब 10 घंटे लगेंगे। वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी। उनकी कीव यात्रा मॉस्को की उनकी हाई-प्रोफाइल यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंचे। इस दौरान वे यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ विचार साझा करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा पिछले 45 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। पोलैंड में अपने प्रवास के दौरान मोदी राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मिलेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, ‘पोलैंड की मेरी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हमारे राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप में भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है।’

इससे पहले दिन में रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी आपसी प्रतिबद्धता दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करती है। मैं, हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिये उत्सुक हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि वे पोलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

उधर, पोलैंड में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पोलैंड के नेतृत्व के साथ चर्चा से दोनों पक्षों को विभिन्न विषयों पर शीर्ष स्तरीय विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा। वारसॉ से पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर जाएंगे। 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की कीव की पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘पोलैंड से मैं राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन जाऊंगा। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा है।’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक मित्र और साझेदार के रूप में भारत द्वारा यूक्रेन में शांति और स्थिरता की बहाली की उम्मीद की जाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी वारसॉ और कीव की यात्रा दोनों देशों के साथ व्यापक संपर्कों को बढ़ाने का काम करेगी। बताया गया है कि पीएम मोदी ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से पोलैंड से कीव की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में लगभग 10 घंटे लगेंगे। रूस की यात्रा के लगभग छह सप्ताह बाद पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान की बात की है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को