,

नसीरुद्दीन शाह की को-एक्ट्रेस सूमी हर चौधरी लापता होने के तीन महीने बाद सड़क पर मिलीं, मानसिक स्थिति अस्थिर

BY: Yoganand Shrivastva

पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय अभिनेत्री और नसीरुद्दीन शाह के साथ काम कर चुकीं सूमी हर चौधरी पिछले तीन महीनों से लापता थीं। अब उन्हें पूर्व बर्धमान जिले के अमिला बाजार क्षेत्र में एक सड़क किनारे देखा गया, जहां वे बारिश से बचने के लिए एक विश्राम स्थल पर बैठी हुई थीं।

सड़क किनारे मिलीं, हाथ में था कागज़ और कलम

स्थानीय निवासियों ने उन्हें साधारण कपड़ों में सड़क किनारे बैठे देखा — उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखी थी। उनके हाथ में एक कलम और कागज़ था और वे बंगाली और अंग्रेज़ी में कुछ असंबद्ध बातें कर रही थीं। स्थानीय लोगों को शुरुआत में लगा कि वे कोई सामान्य महिला हैं, लेकिन जब उन्होंने खुद को एक टीवी अभिनेत्री बताया तो लोगों ने इंटरनेट पर खोजबीन शुरू की।

इंटरनेट पर पुष्टि हुई पहचान

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “वह बार-बार कह रही थीं कि उन्होंने धारावाहिकों में काम किया है। पहले तो हमें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब गूगल पर तस्वीरें देखीं तो समझ आया कि वह सच में एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।” इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने आश्रय गृह में भेजा, परिवार को दी जानकारी

बर्धमान सदर दक्षिण के एसडीपीओ अभिषेक मंडल ने बताया कि अभिनेत्री को सड़क पर भटकते हुए पाया गया और उन्हें अब एक आश्रय गृह में रखा गया है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है, इसलिए उनकी देखरेख की जा रही है। पुलिस ने कोलकाता के बेहाला थाने को सूचना दी है, जहां वे पहले रहा करती थीं।

पहचान को लेकर खुद सूमी ने भी दिए उलझे जवाब

जब पुलिस और स्थानीय लोगों ने सूमी से उनके घर और पते के बारे में पूछा, तो उन्होंने कभी खुद को कोलकाता की रहने वाली बताया, तो कभी बीरभूम जिले के भोलपुर से होने का दावा किया। यह भ्रम उनकी मानसिक स्थिति को लेकर और गहराता है।

फिल्मों और टीवी में रही सक्रिय

सूमी हर चौधरी ने कई लोकप्रिय बंगाली धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय किया है। उनके कुछ प्रमुख कार्यों में ‘द्वितीयो पुरुष’, ‘रूपसागर मोनेर मानुष’, ‘तुमी आशे पाशे थाकले’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ ‘खासी कथा: अ गोट सागा’ नाम की फिल्म में भी काम किया था।

पुलिस कर रही है गुमशुदगी की जांच

फिलहाल, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस परिस्थितियों में अपने घर से इतनी दूर पहुंच गईं। उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया जा रहा है। अभी तक उनके गायब होने की वजह या उनके पिछले तीन महीनों की कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

यह मामला ना केवल मनोरंजन जगत के लिए चौंकाने वाला है, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती अनदेखी की ओर भी इशारा करता है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों