अंतागढ़-नारायणपुर हाईवे पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Villagers' anger erupted on Antagarh-Narayanpur highway

संवाददाता: जावेद खान

अंतागढ़ और नारायणपुर के बीच स्थित स्टेट हाईवे क्रमांक-5 की जर्जर हालत से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा। कोलर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर सुबह करीब 10 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया।

पहले भी किया गया था विरोध, नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी इसी मुद्दे पर कई बार प्रदर्शन और चक्का जाम कर चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग द्वारा केवल खानापूर्ति करते हुए साइड सोल्डर में मिट्टी डाल दी जाती है, जिससे सड़क और ज्यादा खराब हो जाती है।

यात्री बसों और निजी वाहनों की लगी लंबी कतार

जाम के चलते स्टेट हाईवे पर कई यात्री बसें और निजी वाहन फंस गए। यात्रियों को गर्मी में घंटों परेशान होना पड़ा। लोगों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन बार-बार आश्वासन देते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम शुरू नहीं किया जाता।

एसडीएम के आश्वासन के बाद हटाया गया जाम

करीब तीन घंटे तक चले इस चक्का जाम को तब स्थगित किया गया जब अंतागढ़ के एसडीएम राहुल रजक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

  • स्टेट हाईवे क्रमांक 5 की तुरंत मरम्मत
  • उचित पेंचवर्क और साइड सोल्डर का निर्माण
  • विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई
  • तय समयसीमा में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की गारंटी

विभाग ने क्या कहा?

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंतागढ़-नारायणपुर सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग का दावा है कि इस बार सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा।

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक