सूरजपुर: सीएम विष्णुदेव साय के OSD के सूने मकान में चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surajpur: Theft in the vacant house of CM Vishnudev Sai's OSD

रिपोर्ट: सूरजपुर ब्यूरो


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के OSD (ओएसडी) रवि मिश्रा के सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के 2A कॉलोनी की है, जहां चोरों ने घर में घुसकर चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, 11 चांदी के सिक्के और ₹40,000 नकद पर हाथ साफ कर दिया।

माता-पिता के बाहर जाने का उठाया फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, OSD रवि मिश्रा के माता-पिता रायपुर गए हुए थे, और घर दो दिन से खाली था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर कीमती सामान और नकदी की चोरी कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि चोरों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

इलाके में फैली सनसनी

इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। लोगों में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर इस वारदात का शिकार एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का परिवार होने से पुलिस पर दबाव बढ़ गया है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime