,

सुकमा: टेकलगुडम के जंगलों से सुरक्षा बलों ने बरामद किए नक्सलियों के छुपाए चार भरमार बंदूक

Sukma: Security forces recovered four guns hidden by Naxalites from the forests of Tekalgudam

सुकमा (छत्तीसगढ़):
जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुडम के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने चार नग भरमार बंदूक बरामद किए हैं। ये सभी हथियार नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए थे।

यह कार्रवाई जिला बल और सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई।

संयुक्त सर्चिंग अभियान में मिली सफलता

सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि टेकलगुडम जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने हथियार छिपाकर रखे हैं। इस सूचना के आधार पर जिला बल व सीआरपीएफ की टीम ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। काफी गहन तलाशी के बाद जंगल के अंदरूनी हिस्से में झाड़ियों के बीच छिपाई गई चार भरमार बंदूकें बरामद की गईं।

नक्सल गतिविधियों पर लगाम की दिशा में अहम सफलता

इस बरामदगी को सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना है। अधिकारियों का कहना है कि इससे नक्सलियों की आगामी किसी बड़ी साजिश को विफल किया गया है। हथियार बरामद कर सर्चिंग टीम सुरक्षित तरीके से अपने कैंप में वापस लौट गई।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों