भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिवपुराण कथा के लिए भूमि पूजन संपन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhoomi Pujan for Pandit Pradeep Mishra's Shri Shiv Puran Katha completed in Bhilai

रिपोर्ट: विष्णु गौतम


भिलाई के जयंती स्टेडियम में आगामी 30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिवपुराण कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन स्थल को शिवमय बना दिया।

वैदिक रीति से भूमि पूजन, चार घंटे तक चला मंत्रोच्चारण

इस धार्मिक अनुष्ठान में देश के ख्याति प्राप्त पंडितों ने चार घंटे तक मंत्रोच्चारण और पूजन विधि पूरी की। भूमि पूजन के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भाग लिया। उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर इस आयोजन के शुभारंभ का संकल्प लिया।

शिवभक्ति में सराबोर श्रद्धालु, माहौल बना शिवमय

आयोजन स्थल पर सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एक साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण और जयकारा लगाते हुए वातावरण को शिवभक्ति से सराबोर कर दिया।

कौशल्या देवी का संदेश – धर्म के मार्ग पर चलें, एकता बनाए रखें

मीडिया से बातचीत में कौशल्या देवी ने कहा:

“पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ पर विशेष आशीर्वाद रहा है। उनकी कथाएं सिर्फ धार्मिक भावना नहीं, बल्कि समाज में एकता और जागरूकता का भी संदेश देती हैं। जब कथा में लोग एक साथ श्रद्धा से बैठते हैं, तो ये दिखाता है कि धर्म हमें जोड़ता है, तोड़ता नहीं।

उन्होंने सभी शिवभक्तों और सनातन धर्मावलंबियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित और धर्महित में कोई मतभेद नहीं होना चाहिए।

भव्य पंडाल और सुविधाएं, लाखों श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां

आयोजक दया सिंह ने जानकारी दी कि भूमि पूजन से पहले सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर पांच भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं, जिसमें लाखों श्रद्धालु एक साथ बैठकर कथा श्रवण कर सकेंगे।

इसके साथ ही कथा स्थल पर कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया है और निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो चुका है। आयोजन समिति का दावा है कि यह कथा आयोजन छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे भव्य धार्मिक उत्सव साबित होगा।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime