मर्लिन मुनरो की 2 इंच की फोटो 18 लाख में बिकी, जानिए क्या है इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की एक मात्र 2 इंच की पासपोर्ट साइज तस्वीर हाल ही में करीब 18 लाख रुपये में नीलाम हुई है। लेकिन इसे खास बनाती है इससे जुड़ी 1954 की एक दिलचस्प घटना, जिसने इस तस्वीर को ऐतिहासिक बना दिया।

घटना 29 जनवरी, 1954 की है…

उस दिन मर्लिन मुनरो और उनके दूसरे पति जो डिमैगियो, शादी के महज दो हफ्ते बाद, सैन फ्रांसिस्को स्थित एक पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे। दोनों जापान में हनीमून मनाने की तैयारी में थे, लेकिन मुनरो के पास पासपोर्ट के लिए जरूरी तस्वीर नहीं थी।

जल्दबाजी में डिमैगियो ने अपने पास मौजूद एक पुरानी कपल फोटो से मुनरो की पासपोर्ट साइज इमेज निकलवाई और ऑफिस में जमा कर दी। जब वहां मौजूद पासपोर्ट ऑफिसर हैरी बोल्ड्स को पता चला कि सामने मर्लिन मुनरो खुद खड़ी हैं, तो उन्होंने तस्वीर पर उनका ऑटोग्राफ ले लिया। यही फोटो अब वर्षों बाद नीलामी में सामने आई और करोड़ों के बीच लगभग 18 लाख रुपये में बिक गई


सिर्फ 9 महीने ही चली थी मुनरो की दूसरी शादी

मर्लिन मुनरो और मशहूर बेसबॉल खिलाड़ी जो डिमैगियो की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी। दोनों का रिश्ता सिर्फ 9 महीनों में खत्म हो गया। डिमैगियो, मुनरो के दूसरे पति थे। इससे पहले उन्होंने लॉस एंजेलिस के पुलिस ऑफिसर जेम्स डोहर्टी से शादी की थी।

बाद में मुनरो ने तीसरी शादी जाने-माने नाटककार आर्थर मिलर से की, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया। कहा जाता है कि मुनरो ने अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले ही तीसरे पति से तलाक ले लिया था


क्यों खास है ये फोटो?

  • यह मर्लिन की इमर्जेंसी में बनाई गई पासपोर्ट फोटो थी।
  • तस्वीर पर खुद मुनरो का ऑटोग्राफ मौजूद है।
  • यह एक यादगार ऐतिहासिक पल की निशानी बन चुकी है, जब एक अंतरराष्ट्रीय आइकन आम इंसानों की तरह सरकारी लाइन में लगी थी।

मर्लिन मुनरो की विरासत

मर्लिन मुनरो न सिर्फ अपने हॉलीवुड करियर, बल्कि व्यक्तिगत जीवन की जटिलताओं और संघर्षों के कारण भी इतिहास में याद की जाती हैं। उनकी तस्वीरें, फिल्में और कहानियां आज भी दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों को आकर्षित करती हैं।

Raja Bhoj Airport को विश्वस्तरीय बनाने पर मंथन, नागरिक सुझावों पर जोर; मनोज मीक ने मानदेय ठुकराया

Raja Bhoj Airport पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सांसद Alok

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार