,

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल महासमुंद प्रवास पर

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal on Mahasamund visit

रिपोर्टर: ताराचंद पटेल

महासमुंद जिले के झलप में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान दोनों नेताओं ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया और आगामी विधानसभा मानसून सत्र व राजनीतिक विषयों पर मीडिया से बातचीत की।

विधायक दल की बैठक पर बोले सिंहदेव

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर स्पष्ट किया कि सभी विधायकों को उपस्थिति अनिवार्य करने संबंधी विहिप जारी किया गया है, जिसे अन्यथा न लें। उन्होंने कहा, “यह केवल बैठक से जुड़ी सामान्य प्रक्रिया है। मानसून सत्र में सरकार की योजनाओं की समीक्षा और पार्टी की नीति पर चर्चा की जाएगी।”

विपक्ष के संभावित प्रदर्शन पर सिंहदेव ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “लेट्स देन डू इट… कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि यदि वह इतनी कर्मशील थी, तो उनकी नाव पांच साल में क्यों डूब गई?”

श्याम बिहारी जायसवाल का विपक्ष पर वार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी विपक्ष की रणनीति को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “विपक्ष का काम है विरोध करना, करें। लेकिन हमारे पास 18 महीनों में चहुँमुखी विकास की उपलब्धियाँ हैं। विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है और जनता सब देख रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर निरंतर काम कर रही है और आने वाला सत्र विकास के नए मार्ग खोलेगा।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों