,

दिल्ली: खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला पुलिसकर्मियों को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था झांसा

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो न केवल खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताता था, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों और अन्य महिलाओं को भी इसी झूठी पहचान के ज़रिए अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता था। आरोपी का नाम साहिल है, उम्र 23 साल, और वह राजस्थान के अलवर जिले का निवासी है।


कैसे करता था फर्जीवाड़ा?

साहिल ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल्स बनाकर खुद को 2024 बैच का दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर दिखाना शुरू किया। उसके पास से पुलिस को बरामद हुए:

  • दिल्ली पुलिस की फर्जी वर्दी
  • नकली पहचान पत्र (ID कार्ड)
  • फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर
  • स्टांप पेपर और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों की नक़लें

इन सबका इस्तेमाल कर साहिल ने सोशल मीडिया पर कई अकाउंट बनाए और दिल्ली पुलिस की महिला स्टाफ के साथ जान-पहचान और दोस्ती करने की कोशिश करता था। कई बार उसने खुद को हथियारों से लैस अधिकारी के रूप में भी पेश किया।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर