,

मोहर्रम और गुरुपूर्णिमा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: कैमरों से निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

BY: Yoganand Shrivastva

खंडवा मोहर्रम और गुरुपूर्णिमा जैसे संवेदनशील त्योहारों के मद्देनज़र खरगोन रेंज के डीआईजी ने खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की अहम बैठक ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

ड्रोन और CCTV से रखी जाएगी पैनी नजर

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरों और ड्रोन से सतत निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में रात्रि और प्रभात गश्त को सघन करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

ताजिया विसर्जन घाट पर गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

ताजिया विसर्जन को लेकर भी खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, साथ ही जुलूस आयोजकों से समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक नारे, ताजियों की थीम या झंडों पर विशेष नजर रखी जाए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

सोशल मीडिया पर नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट पर

डीआईजी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए इंटेलिजेंस यूनिट को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों की ऊंची इमारतों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा और कनेक्टिंग मार्गों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे।

यातायात व्यवस्था के लिए नाके और ट्रैफिक कंट्रोल

त्योहारों के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रखने के लिए शहर के बाहरी हिस्सों में ट्रैफिक नाके लगाए जाएंगे। नगर निगम और बिजली विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि जुलूस मार्ग में बिजली के तार, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

बल के लिए विशेष तैयारी

रक्षित निरीक्षक और सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि वे एंटी रायट सामग्री, बरसाती जैकेट, टॉर्च आदि आवश्यक उपकरणों के साथ बल को तैयार रखें ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।


पौधारोपण और फ्लैग मार्च से बढ़ाया आत्मबल

हरियाली महोत्सव के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में डीआईजी और एसपी ने पौधारोपण किया। इसके बाद शहर के प्रमुख संवेदनशील इलाकों से होकर फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तीन पुलिया, इमलीपुरा, शिवाजी चौक, आमिर मेडिकल, शेर तिराहा, जलेबी चौक, मानसिंह तिराहा, पंधाना रोड होते हुए आबना नदी के किनारे स्थित कर्बला घाट तक गया। वापसी मार्ग में यह मानसिंह तिराहा, भगत सिंह चौक, कहारवाड़ी चौक, टपाल चाल होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…