,

मां के दिखाए रास्ते पर चल रहीं जाह्नवी कपूर, किया वो काम जो करने से कभी नहीं चूकती थीं श्रीदेवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी से बेहद प्यार करती हैं और उनके दिखाए रास्ते पर ही चलती हैं। यही वजह है कि वो हर साल एक ऐसा काम करत हैं जो उनकी मां अपने जन्मदिन पर जरूर किया करती थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रति आस्था किसी से छिपी नहीं है। वो अपनी जिंदगी के हर अच्छे मौके पर तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति दिखाने से नहीं चूकतीं। वो कई बार मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचती रही हैं। जाह्नवी कपूर ने ये खुलासा भी किया था कि उनकी मां और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर आंध्र प्रदेश के इस प्रसिद्ध मंदिर में जाती थीं। श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर ने इस परंपरा को जारी रखा है। वो अपनी मां के दिखाए रास्ते पर ही चल रही हैं। आज श्रीदेवी की जयंती है और इस खास मौके पर वो मंदिर पहुंचीं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

जाह्नवी ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

जाह्नवी कपूर ने बुधवार को तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए और इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें भी शेयर कीं। पहली तस्वीर में मंदिर की प्रसिद्ध सीढ़ियां देखी जा सकती हैं। दूसरी तस्वीर जाह्नवी कपूर की अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ बचपन के दिनों की है। तीसरी तस्वीर में उन्होंने अपना पारंपरिक लुक शेयर किया है, जिसमें वो आंध्रा स्टाइल आउटफिट में दिख रही है। अभिनेत्री ने पीले के रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी है और उसके साथ गजरा और गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है। अभिनेत्री ने इस खास दिन के लिए काफी मिनिमल मेकअप किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्यार भरा कैप्शन लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। मैं तुमसे प्यार करती हूं।’

इन फिल्मों में जाह्नवी आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही जूनियर एनटीआर की ‘देवरा-पार्ट वन’ और राम चरण के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। ‘देवरा-पार्ट वन’ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस फिल्म के गाने और बीटीएस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। वरुण धवन के साथ धर्मा प्रोडक्शन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी जाह्नवी कपूर की झोली में है। आखिरी बार फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में जाह्नवी कपूर नजर आई थीं। फिल्म में राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो गुलशन देवैया के साथ फिल्म ‘उलझ’ को लेकर चर्चा में हैं। 2 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में खासा कमाल नहीं कर पाई

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा