,

देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये एवरग्रीन गाने, सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे

भारत इस बार 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी राजपथ पर सेना के शौर्य का प्रदर्शन होगा और परेड निकलेगी। इस मौके पर सुने जोश और जज्बे से भरे ये बॉलीवुड गीत जिन्हें सुन देशभक्ति की भावना जाग उठेगी।

15 अगस्त, 2024 को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 77वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस मौके पर देश के हर कोने में देशभक्ति पर बने गीत और दिल को छू लेने वाले भाषण सुनाई देते हैं। स्वतंत्रता दिवस का पर्व प्रत्येक साल अलग-अलग थीम पर सेलिब्रेट किया जाता है और इस बार विकसित भारत की थीम पर मनाया जाएगा। इस खास मौके के लिए हिंदी सिनेमा में देशभक्ति पर कई गीत बने है जो आज भी यादगार है। इन गानों को सुनकर आपके अंदर देशभक्ति को लेकर एक अलग ही जोश भर जाएगा साथ ही आप गर्व भी महसूस करेंगे।

मेरा रंग दे बसंती चोला

1965 को रिलीज हुई फिल्म ‘शहीद’ का मोस्ट पॉपुलर देशभक्ति गीत ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ आज भी लोगों की जुबान पर है। गीतकार प्रेम धवन और राम प्रसाद ने लिखा  है। आज भी स्कूल और कॉलेज में ये गीत सुनने को मिल जाता है।

ये देश है वीर जवानों का
1957 में रिलीज हुई फिल्म ‘नया दौर’ का ‘ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का’ ये गाना आज भी सुनकर लोगो के दिलों में देशभक्ति जाग उठती है। दिलीप कुमार और अजीत इस गाने में नजर आए थे।

मेरा मुल्क मेरा देश
1996 में रिलीज हुई ‘दिलजले’ का ‘मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन शांति का उन्नति का प्यार का चमन।’ हर 15 अगस्त को कॉलेज और स्कूल में सुनाई देता है। इसके गायक आकाश खुराना और फरीदा जलाली हैं।

तुम्हारे हवाले वतन साथियों
1964 में रिलीज हुई ‘हकीकत’ का ‘कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ आज भी लोकप्रिय देशभक्ति गीत में बना हुआ है।

प्रीत जहां की रीत सदा
मनोज कुमार की 1970 में रिलीज हुई शानदार फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का देशभक्ति गीत प्रीत जहां की रीत सदा आज भी लोगों को बेहद पसंद आता है। गाने को इंदीवर ने लिखा था।

मां तुझे सलाम
साल 2002 में रिलीज सनी देओल की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ का ये गाना सुन आपकी आंखें नम हो जाएंगे। गाने का म्यूजिक शंकर महादेवन ने दिया है। साथ ही इसे गाया भी उन्होंने ही था।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…