भूपेश बघेल पहुंचे रायगढ़: अडानी कोल माइंस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhupesh Baghel reached Raigarh: Big demonstration against Adani Coal Mines

ब्रेकिंग न्यूज़ – रायगढ़

छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमाने लगी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल आज रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अडानी ग्रुप की महाजेंको कोल माइंस द्वारा की जा रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है।

भूपेश बघेल के साथ इस प्रदर्शन में कांग्रेस के 25 से अधिक विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। सभी नेता और कार्यकर्ता 100 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां से आगे तमनार ब्लॉक की ओर कूच किया गया।

तमनार के मुड़ागांव में करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

यह विरोध प्रदर्शन खासतौर पर तमनार ब्लॉक के मुड़ागांव क्षेत्र के ग्रामीणों के समर्थन में किया जा रहा है, जहां कोयला खनन के चलते हजारों पेड़ों की कटाई और विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। भूपेश बघेल स्वयं मुड़ागांव जाकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस की रणनीति स्पष्ट

भूपेश बघेल ने रायगढ़ पहुंचने के बाद कहा कि यह सिर्फ पेड़ों की कटाई का मामला नहीं, बल्कि यहां के वन, जल, जमीन और जीवन के अस्तित्व का सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और आदिवासी क्षेत्रों की उपेक्षा कर रही है।

अडानी कोल माइंस को लेकर तेज हुआ विरोध

तमनार इलाके में अडानी ग्रुप की कोल माइंस परियोजना लंबे समय से विवादों में रही है। स्थानीय ग्रामीण पेड़ों की कटाई, पर्यावरणीय असंतुलन और जबरन विस्थापन को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। अब कांग्रेस इस मुद्दे को व्यापक आंदोलन का रूप देने की दिशा में बढ़ रही है।

भविष्य की रणनीति पर नजर

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। कांग्रेस आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर बड़ा अभियान चला सकती है। भूपेश बघेल और उनकी टीम इस आंदोलन के जरिए आदिवासी और पर्यावरणीय मुद्दों को फिर से राज्य की राजनीति के केंद्र में लाना चाहती है।

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय