,

China Landslide: चीन में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 2 लोगों की मौत; 10 लापता, 12 मकान क्षतिग्रस्त

China Landslide

BY: Yoganand Shrivastva

China Landslide पूर्वी चीन में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भूस्खलन की घटना सामने आई है। जियांग्शी प्रांत के सुइचुआन काउंटी में हुए लैंडस्लाइड में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में करीब 12 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

सुइचुआन काउंटी में गांव का हिस्सा मलबे में दबा

China Landslide यह हादसा शनिवार सुबह जियांग्शी प्रांत के सुइचुआन काउंटी के एक गांव में हुआ। भूस्खलन की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। खतरे को देखते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।

मलबे से लोग निकाले गए, एक की मौके पर मौत

China Landslide बचावकर्मियों ने मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला। इनमें एक व्यक्ति मृत पाया गया, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बाद में रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने एक अन्य लापता व्यक्ति को खोज निकाला, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है और 10 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

तूफान के बाद भारी बारिश से बिगड़े हालात

China Landslide रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रॉपिकल साइक्लोन सौडेल के प्रभाव से चीन के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, तूफान ने 28 अगस्त को झेजियांग में दो बार दस्तक दी और इसके बाद फुजियान प्रांत में तीसरी बार तट से टकराया।

भारी बारिश के चलते फुजियान के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी बनी। पुतियान सिटी के हुआतिंग कस्बे में 100 से ज्यादा मकानों के ढहने की जानकारी सामने आई है। वहीं जोखिम वाले इलाकों से करीब 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Read this: Jowar Flour Health Benefits : ज्वार का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए हार्ट से लेकर ब्लड शुगर तक के फायदे

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन