,

Krishna Bihari Singh: भोजपुर के कद्दावर नेता कृष्ण बिहारी सिंह हजारों समर्थकों के साथ JDU में होंगे शामिल

Krishna Bihari Singh

Report: Neha gupta

Krishna Bihari Singh भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित धनुपरा के एक रिसॉर्ट में फरक्का जलसंधि एवं नीतीश संवाद को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। आयोजन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, भोजपुर के कद्दावर नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेज नारायण यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जदयू में शामिल होने निकले

Krishna Bihari Singh कृष्ण बिहारी सिंह अपने समर्थकों के साथ सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में जदयू में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान समर्थकों में भी खासा उत्साह नजर आया। कृष्ण बिहारी सिंह को भोजपुर जिले की राजनीति में एक कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। उनके जदयू में शामिल होने को जिले की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार के प्रति जताई गहरी आस्था

Krishna Bihari Singh जदयू की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे कृष्ण बिहारी सिंह ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति काफी पहले से गहरी आस्था रही है। उन्होंने नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान उन्हें जदयू में शामिल होकर पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की अपील की गई थी। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू में शामिल होने का फैसला किया।

पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का दावा

Krishna Bihari Singh कृष्ण बिहारी सिंह ने कहा कि वह जदयू के एक सिपाही और कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वह पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार के किए गए विकास कार्यों और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

Read this: Chitrakoot Flood: चित्रकूट में बाढ़ की स्थिति का मुख्यमंत्री योगी ने लिया जायजा, हवाई सर्वेक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन