अमेरिका जैसी मारक ताकत! भारत की अग्नि-5 अब बंकर फाड़ने में भी माहिर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

नई दिल्ली:भारत की सामरिक क्षमता को और मज़बूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के दो नए संस्करणों पर काम शुरू कर दिया है। इन मिसाइलों की खासियत यह होगी कि ये दुश्मन के भूमिगत बंकरों, न्यूक्लियर लॉन्च साइट्स, कंट्रोल सेंटर और हथियारों के गोदामों को 100 मीटर तक की गहराई में नष्ट कर सकेंगी।

क्या होंगे नए वर्जन की विशेषताएं?

  • अग्नि-5 के मौजूदा संस्करण की मारक क्षमता लगभग 5000 किलोमीटर है।
  • नए संस्करण 2500 किलोमीटर की रेंज में काम करेंगे लेकिन इनमें 7500 किलोग्राम तक के भारी बंकर बस्टर वॉरहेड ले जाने की क्षमता होगी।
  • ये मिसाइलें हाइपरसोनिक गति से, यानी मैक-8 से मैक-20 (आवाज़ से 8 से 20 गुना तेज़) की रफ्तार से निशाना साधेंगी।
  • यह तकनीक अमेरिका के अत्याधुनिक GBU-57 बंकर बस्टर बम को भी चुनौती देने वाली होगी। जहां अमेरिकी बम का वजन 2600 किलोग्राम है, वहीं भारत की नई मिसाइल इससे लगभग तीन गुना अधिक वजन का विस्फोटक ले जाने में सक्षम होगी।

इस तकनीक की भारत को क्यों है ज़रूरत?

भारत की सामरिक ज़रूरतों में यह बंकर बस्टर मिसाइल एक अहम भूमिका निभाएगी।

  • पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों ने अपनी सीमाओं के नज़दीक गहराई वाले सैन्य अड्डे और भूमिगत कमांड सेंटर विकसित किए हैं।
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में स्थित दुश्मन की सुविधाओं को इन मिसाइलों से आसानी से नष्ट किया जा सकेगा।
  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से भारत ने अपनी बंकर बस्टिंग क्षमता पर अधिक ज़ोर देना शुरू कर दिया है।

अमेरिका के GBU-57 बम से तुलना

हाल ही में अमेरिका ने ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर फैसिलिटी पर 14 GBU-57 बंकर बस्टर बमों से हमला किया था। यह संयंत्र जमीन से 200 फीट नीचे स्थित था और इस हमले के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए GBU-57 बम का वजन 30,000 पाउंड (करीब 13,600 किलोग्राम) था।

अमेरिकी सेना के अनुसार, इस बम को विकसित करने में 15 साल लगे और इसका मुख्य उद्देश्य अत्यंत सुरक्षित और गहरे छिपे दुश्मन ठिकानों को ध्वस्त करना है। अब DRDO की अग्नि-5 का नया संस्करण भारत को भी इसी तरह की मारक क्षमता के बेहद करीब ला देगा।


अंतरिक्ष में सैन्य ताकत बढ़ाने की तैयारी: भारत लॉन्च करेगा 52 रक्षा सैटेलाइट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत सिर्फ ज़मीन ही नहीं, अंतरिक्ष में भी अपनी रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई पर ले जाने की योजना पर काम कर रहा है। 2029 तक देश कुल 52 विशेष रक्षा उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा।

इन सैटेलाइट्स की विशेषताएं:

  • ये सभी उपग्रह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित होंगे।
  • यह सैटेलाइट्स 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से निगरानी करने और एक-दूसरे से सीधे संवाद स्थापित करने में सक्षम होंगे।
  • इससे भारत को सीमावर्ती क्षेत्रों, खासकर पाकिस्तान और चीन की हर गतिविधि पर नजर रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

यह अभियान रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के तहत चलाया जा रहा है और इसके लिए ₹26,968 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। योजना को अक्टूबर 2024 में कैबिनेट की सुरक्षा समिति से स्वीकृति मिल चुकी है।


ISRO की सटीक निगरानी से आतंकी ठिकानों पर सीधा असर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के निगरानी उपग्रहों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी अड्डों और सैन्य ठिकानों पर हमारी सेनाओं को सटीक जानकारी दी है। इससे भारतीय सेना को उनके रडार सिस्टम और ड्रोन हमलों को निष्क्रिय करने में निर्णायक बढ़त मिली है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने