लखनपुर: सहकारी समितियों में खाद की किल्लत से किसान परेशान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lakhanpur: Farmers are troubled due to shortage of fertilizers in cooperative societies

सरगुजा, लखनपुर | रिपोर्टर: समीम खान

कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद जहां किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुटे हैं, वहीं सहकारी समितियों में खाद और बीज की किल्लत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। लखनपुर क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद और बीज न मिलने के कारण रोपाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

अमेरा सहकारी समिति में विरोध प्रदर्शन

ब्लॉक लखनपुर कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्राम लहपटरा स्थित अमेरा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन के शुरू होते ही समितियों में खाद और बीज की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे किसान समय पर खेतों की तैयारी और बोनी नहीं कर पा रहे हैं।

राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समिति प्रबंधक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी खेती प्रभावित न हो। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस की मांगें

  • सभी सहकारी समितियों में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता
  • किसानों को समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए
  • कालाबाजारी और भंडारण में लापरवाही की जांच हो
  • दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

किसान बोले – खेती का समय निकल रहा है

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन में देरी से खाद मिलने से उनकी बोनी पिछड़ रही है। समय पर खाद न मिलने से फसल की उपज भी प्रभावित हो सकती है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि वे तत्काल हस्तक्षेप कर खाद वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करें।

सरकार पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों की मूलभूत जरूरतों को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि खाद और बीज जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति समय पर न होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को