लिव-इन पार्टनर ने छोड़ा, डिलीवरी बॉय ने खाया जहर: इंदौर में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, — शहर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र के भीमनगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवक सुनील धुनधाड़े ने लिव-इन पार्टनर से अलगाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुनील एक डिलीवरी बॉय था और अपने भाई के ऑफिस में पार्सल डिलीवरी का काम करता था।

क्या है पूरा मामला?

सोमवार को सुनील ने अचानक जहर खा लिया और तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने दोस्त विकास को फोन किया। विकास उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय सुनील ने दिव्या नाम की महिला का ज़िक्र किया, जिससे वह लिव-इन रिलेशनशिप में था।

दो महीने पहले हुआ था झगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनील की नजदीकी एक तलाकशुदा महिला दिव्या से हुई थी। दोनों साथ रहने लगे थे और सुनील ने गृहस्थी का पूरा सामान भी खरीद लिया था। परंतु दो महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद दिव्या उसे छोड़कर चली गई।

तब से सुनील तनाव में रहने लगा था और मानसिक रूप से टूट गया था। घटना के दिन भी सुनील ने दिव्या से फोन और मैसेज पर संपर्क करने की कोशिश की थी।

पुलिस ने मर्ग कायम किया

संयोगितागंज पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह प्रेम-संबंधों में टूटन और भावनात्मक तनाव बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दिव्या से भी पूछताछ की जाएगी।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और