,

शादी या साजिश? एक महिला, पांच पति और अब देवर के साथ फरारी!”

BY: Yoganand Shrivastva

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पर लगातार पांच शादियाँ करने और अब अपने पांचवें पति को छोड़कर उसके छोटे भाई के साथ भाग जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित पति का दावा है कि उसकी पत्नी न केवल उससे, बल्कि उसके माता-पिता से भी दुर्व्यवहार करती रही है और अब उसे अपनी जान का खतरा है।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

राधानगर थाना क्षेत्र के निवासी और सब्जी बेचने वाले पंकज अग्रहरि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2024 को बांदा जिले की गुड़िया नामक महिला से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही महीनों में गुड़िया का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पंकज का दावा है कि उसे बाद में पता चला कि गुड़िया पहले ही चार लोगों से शादी कर चुकी है। फतेहपुर जिले में ही तीन शादियां करने की बात भी उसने कही।

घर से निकाला, जेवर-रुपये ले गई

पंकज ने आरोप लगाया कि शादी के बाद गुड़िया ने घर का कीमती सामान, नकदी और जेवर अपने मायके भेज दिए। बाद में उसने पंकज और उसके माता-पिता को घर से निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी ने बाहरी लोगों को बुलाकर कई बार उससे मारपीट भी करवाई।

अब देवर के साथ रह रही है पत्नी?

पंकज का सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि गुड़िया अब उसके छोटे भाई यानी देवर के साथ रह रही है। उसने बताया, “मैं अब भी उसे अपनाने को तैयार हूं, लेकिन एक ही शर्त पर – वह मेरे भाई से किसी भी तरह का संबंध न रखे।”

“शादी को व्यापार बना चुकी है”

पति का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी शादी को सिर्फ एक माध्यम बना चुकी है – सामान और पैसे हड़पने का। पंकज ने आरोप लगाया, “गुड़िया हर बार शादी करती है, फिर कुछ समय बाद विवाद खड़ा करती है और दूसरे व्यक्ति के साथ चली जाती है। यह उसका तरीका बन चुका है।”

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित ने राधानगर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है और मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और तथ्यों को परखने में जुटी है।


नोट: यह मामला फिलहाल जांच के दायरे में है। पुलिस की पुष्टि और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही वास्तविकता सामने आ पाएगी।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट