,

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा का बयान – “यह कोई नई बात नहीं, कई अभिनेत्रियां पहले से कर रही हैं ऐसा”

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई, हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया था, जब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका का नाम हट गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका की सीमित समय में काम करने की शर्त के कारण फिल्म उनसे छिन गई और अब इस प्रोजेक्ट में तृप्ति डिमरी को लिया गया है।

इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री में कई चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अब निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए बताया कि दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई प्रसिद्ध अभिनेत्रियां ऐसे ही काम करने की शर्तों पर फिल्में कर चुकी हैं।


रानी मुखर्जी ने भी 8 घंटे में पूरी की थी ‘हिचकी’

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि 2018 में रिलीज हुई फिल्म हिचकी की शूटिंग भी 8 घंटे शिफ्ट में की गई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाया था। बेटी अदिरा के जन्म के बाद यह रानी की वापसी फिल्म थी और उन्होंने साफ कह दिया था कि वह सिर्फ सीमित समय तक ही काम करेंगी।

“रानी ने सेट पर सुबह 10 से शाम 6 या सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ही शूटिंग की। न केवल रानी, बल्कि पूरी कास्ट और क्रू ने इस व्यवस्था का पालन किया,” निर्देशक ने बताया।


काजोल ने भी अपनाई थी तय समय की वर्क शेड्यूल

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि काजोल भी मां बनने के बाद फिल्म ‘वी आर फैमिली’ (2010) की शूटिंग 8 घंटे की शिफ्ट में करती थीं। उन्होंने पहले ही निर्देशक को सूचित कर दिया था कि वह लंबे घंटों तक काम नहीं करेंगी।

काजोल ने इससे पहले पीटीआई को दिए इंटरव्यू में भी यह स्वीकारा था कि वह 20-30 घंटे की शिफ्ट्स में कभी काम नहीं करती थीं और हमेशा अपने समय को लेकर स्पष्ट रही हैं।


दीपिका की मांग को लेकर सिद्धार्थ की टिप्पणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दीपिका की मांग का समर्थन करते हुए कहा:
“अगर दीपिका अपने परिवार और बच्चे के लिए समय चाहती हैं, तो इसमें गलत क्या है? यह पब्लिसिटी स्टंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि अगर किसी निर्देशक को किसी कलाकार की शर्तों से दिक्कत है, तो उसे शुरुआत में ही यह तय कर लेना चाहिए कि वह उन्हें साइन करेगा या नहीं।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट