,

अंग्रेजी सीखने की जिद: मिजोरम के 78 वर्षीय बुजुर्ग ने 9वीं कक्षा में लिया एडमिशन, रोजाना 3 KM पैदल चलकर जाते हैं स्कूल

- Advertisement -
Ad imageAd image

आइजोल: एक जहाज पर 90 साल का बुजुर्ग बैठा था और चीनी भाषा सीखने में लगा हुआ था. उसे देखकर एक युवक को बहुत हैरानी हुई. वह उत्सुकतावश बुजुर्ग के पास गया और पूछा कि इस उम्र में आप चीनी भाषा क्यों सीख रहे हैं? बुजुर्ग ने कहा, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, आज हूं कल नहीं रहूंगा, सोचा नहीं रहा तो यह भाषा सीखने से चूक जाऊंगा. बुजुर्ग की बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है कि जब जिंदा ही नहीं रहेंगे, तो सीखने का क्या फायदा? लेकिन इस बात के पीछे छिपा दर्शन कहता है कि सीखने की ललक हो, तभी जिंदा रहने का फायदा होता है.

अगर सीखने की ललक हो तो उम्र महज एक संख्या रह जाती है. नॉर्थईस्ट टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम के एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने यह साबित कर दिया कि उम्र वाकई में एक नंबर के अलावा कुछ नहीं है. अगर दिल में जज्बा हो तो किसी भी उम्र में कुछ नया काम किया जा सकता है. म्यांमार सीमा के करीब मिजोरम के चंपई जिले के न्यू ह्आइकॉन गांव स्थित हाई स्कूल में इस बुजुर्ग ने कक्षा 9वीं में अपना नामांकन कराया है.

लालरिंगथारा नाम के इस बुजुर्ग के जज्बे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चाहे चटकती धूप हो, भीषण गर्मी या फिर मूसलाधार बारिश, वह रोजाना 3 किमी चल कर स्कूल जाते हैं. 1945 में भारत-म्यामांर सीमा के पास खुआंगलेंग गांव में जन्में लालरिंगथारा की कुछ पारिवारिक मजबूरियों के चलते कक्षा 2 के बाद पढ़ाई छूट गई थी. महज 2 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था. जब वह बड़े हुए तो इकलौता होने की वजह से उन्हें अपनी मां की मदद करनी पड़ती. इस दौरान काम की तलाश में वह कई जगह भटकते हुए आखिर में 1995 में न्यू ह्आइकॉन गांव में बस गए.

यहां वह स्थानीय प्रेस्बिटेरियन चर्च में गार्ड के रूप में काम करते हैं. गरीबी के चलते वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे, इस बात की कसक उन्हें हमेशा ही रही. उनकी दिली इच्छी है कि वह अंग्रेजी भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना सीखें. लालरिंगथारा चाहते हैं कि वह अंग्रेजी में एप्लीकेशन लिख सकें और टीवी पर आ रहे अंग्रेजी समाचारों को समझ सकें. इसी चाह ने उन्हें स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया. अब वह अंग्रेजी भाषा लिखने, पढ़ने और बोलने की कोशिश में लगे हैं.

55 सीटें आने का ‘ओवर कॉन्फिडेंस’, एंटी इनकम्बेंसी का अंदाजा क्यों नहीं लगा पाए

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों