,

विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

A grand blood donation camp was organized in Bastar on World Blood Donor Day

संवाददाता: मनोज जंगम

समाजसेवियों और संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी बस्तर के तत्वावधान में शनिवार को महारानी अस्पताल में एक बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, समाजसेवियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भाग लिया।

जागरूकता और सेवा की मिसाल

कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान के महत्व और ज़रूरत पर आधारित जागरूकता गतिविधियों के साथ हुई। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के साथ-साथ अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने भी आम लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित रक्तदाताओं के सम्मान समारोह में नियमित और नए रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त एकत्रित किया गया, जो ज़रूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

ब्लॉक मुख्यालयों में भी हुआ आयोजन

केवल महारानी अस्पताल ही नहीं, बल्कि बस्तर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में स्थानीय सामाजिक संगठन, संघ-संस्थाएं और समाजसेवी संस्थाएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

समाज की सहभागिता प्रशंसनीय

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं और सहभागी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“रक्तदान न केवल जीवनदान है, बल्कि यह समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है।”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…