राजीव गांधी की 79वीं जयंती आज, लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी ने पिता को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

राहुल गांधी ने रविवार सुबह लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

1984 से 1989 तक भारत के 7वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य करने वाले राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। आज उनकी 79वीं जयंती है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पैंगोंग झील के तट पर आयोजित एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए और उन्होंने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा

राहुल गांधी गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश की अपनी 2 दिवसीय यात्रा शुरू करने के लिए लेह पहुंचे थे जिसे बाद में उन्होंने 25 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (A) को हटाने के बाद जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित किए जाने के बाद से यह राहुल गांधी की लद्दाख की पहली यात्रा है। उन्होंने शुक्रवार को लेह में युवाओं से बातचीत की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी लेह में एक फुटबॉल मैच भी देखेंगे। इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि वो 25 अगस्त को 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC)-कारगिल चुनाव की बैठक में भी भाग लेंगे।

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 10 सितंबर को होने वाले कारगिल परिषद चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया है।

राहुल गांधी ने मीडिया से की बात

लद्दाख में लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं। इन्हें जो दर्जा दिया गया है, उससे लोग खुश नहीं हैं। यहां के लोग एक प्रतिनिधित्व चाहते हैं। यहां बेरोजगारी की समस्या है। सभी लोग कह रहे हैं कि बेरोजगारी बहुत है और महंगाई भी बढ़ रही है। लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही द्वारा नहीं चलाया जाना चाहिए बल्कि राज्य को लोगों की आवाज से चलाया जाना चाहिए।

Maharashtra NMMS Result 2025: सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

अरुणाचल में ईसाई समुदाय की भूख हड़ताल: APFRA कानून के खिलाफ बड़ा विरोध

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम

Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Bihar सुपौल/पूर्णिया: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के

Cinema : राजपाल यादव को क्यों हुई जेल? 15 साल पुराने कर्ज और फिल्म ‘अता पता लापता’ ने बिगाड़ा खेल

Cinema बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों