ग्वालियर हाईकोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद, आज निरावली बॉर्डर पर अंबेडकर महापंचायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में उठा विवाद अब जोर पकड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज ग्वालियर-मुरैना सीमा पर स्थित निरावली बॉर्डर पर अंबेडकर महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें भीम आर्मी सहित कई दलित संगठन भाग लेंगे।

अंबेडकर समर्थकों का जुटान

इस महापंचायत में मथुरा, आगरा, धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर जैसे शहरों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करना है।

प्रशासन सतर्क, किसी भी हालत में नहीं दी जाएगी शहर में घुसने की इजाजत

ग्वालियर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति कोई भी संगठन शहर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएगा। प्रशासन ने निरावली बॉर्डर पर ही प्रदर्शनकारियों को रोकने की पूरी तैयारी कर ली है।

शहर में किसी आयोजन की नहीं दी गई इजाजत

प्रशासन ने साफ किया है कि ग्वालियर में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, रैली या प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है। इसके तहत हाईकोर्ट परिसर, फूलबाग और अंबेडकर पार्क में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

शहर में 29 प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों के पास बलवा ड्रिल, टियर गैस, वज्र वाहन, दमकल गाड़ियाँ और अन्य आवश्यक संसाधन तैनात किए गए हैं। पूरे अभियान में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।

नोट: प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाह या उत्तेजनात्मक गतिविधि से बचने की चेतावनी दी है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल