ग्वालियर में दर्दनाक घटना: पति ने पत्नी पर डाला पेट्रोल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: अरविंद चौहान , अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

ग्वालियर में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलकापुरी चौराहे पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला की जान बचा ली।

मौके पर बढ़ा तनाव

जब पति को रोका गया और पुलिस ने उसे पकड़ा, तो उसने भी खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगा। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपसी विवाद बना वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से कथित प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और यूनिवर्सिटी थाना टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। चौराहे पर मौजूद लोगों ने भी इस घटना को बेहद भयावह और चौंकाने वाला बताया है।

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की