,

Himachal Cloudburst: शिमला और मंडी में फटा बादल, एक की मौत, 25 से अधिक लोग लापता

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर झाकड़ी समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक गुरुवार को बादल फटने की खबर है। जिसकी पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन की ओर से कर दी गई है। बादल फटने की सूचना मिलते ही उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

आपदा पर क्या बोले अधिकारी?

इस आपदा को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही डीएसआरएफ, पुलिस बल और बचाव दल की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।  साथ ही उन्होंने बताया कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की जानकारी है। इस घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दिया है।

डीसी अनुपम कश्यप के अनुसार भारी बारिश के बाद सड़क मार्ग कई जगह बंद हो गए हैं। जिससे लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। अधिकारी ने बताया कि बचाव दल के अफसरों व सदस्यों को बादल फटने की घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मुहैया कराने को कहा गया है।

मलबे में बह गए मकान, पुल और जेसीबी मशीन

शिमला रायपुर के झाकरी में बीती रात बारिश के कारण घानवी और समेज खड्ड में बादल फटने के कारण जल स्तर काफी बढ़ गया। घानवी में बादल फटने के कारण आई बाढ़ की छानबीन करने पर पाया गया कि बादल फटने से 5 मकान, 2 पैदल पुल, स्कूल भवन, हॉस्पिटल, पावर प्रोजेक्ट रेस्ट हाऊस, एक जेसीबी मशीन और तीन छोटे वाहन मलबे के साथ बह गए। बादल फटने के दौरान मलबा कुछ घरों में घुस गया।  

इसके अलावा, 10 से 12 और लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन के लोग लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं।

मंडी में बादल फटने से एक की मौत 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में भी बादल फटा है। जहां से एक शव बरामद हुआ है, जबकि नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।  मंडी के डीसी अपूर्व देवगन के मुताबिक जिला प्रशासन और NDRF की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा