,

बिलासपुर: बकरीद पर युवक ने की आत्महत्या, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस

रिपोर्टर: प्रांशु क्षत्रिय, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बकरीद के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के तखतपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, चूलघट रोड निवासी 30 वर्षीय युवक सलीम खान उर्फ मंझला ने रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटना लिदरी ठाकुर ढाबा परिसर की है, जहां सलीम का शव लोहे के एंगल से लटका हुआ मिला।

सलीम खान एक मेटाडोर कंपनी में हेल्पर के तौर पर कार्यरत था। 6 जून को वह बिलासपुर में सामान लोड-अनलोड करने गया था और ड्राइवर से यह कहकर निकला कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। लेकिन रातभर वह लापता रहा। अगले दिन सुबह ढाबे में उसका शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सलीम की शिनाख्त की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सलीम मेहनती, ईमानदार और व्यवहार में बेहद मिलनसार था। उसकी आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे घटना और भी रहस्यमय हो गई है। बकरीद जैसे त्योहार के मौके पर सलीम का यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सलीम के मोबाइल कॉल डिटेल्स, हालिया गतिविधियों और पारिवारिक स्थिति की गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या थी या किसी गहरी साजिश का हिस्सा।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट