धमतरी: 12 करोड़ की लागत से बनी रुद्री-सांकरा सड़क 4 साल में ही जर्जर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Rudri-Sankara road constructed at a cost of 12 crores becomes dilapidated in just 4 years

रिपोर्ट – धमतरी ब्यूरो

धमतरी। जिले में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021 में बनाई गई रुद्री-सांकरा नहर बाईपास सड़क महज चार सालों में पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। 12 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर अब डामर का नामोनिशान नहीं बचा। मिट्टी और धूल से भरी यह सड़क बारिश के मौसम में कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह बाईपास मार्ग आसपास के गांवों को धमतरी से जोड़ता था और कम दूरी व समय में शहर पहुंचने का सबसे अच्छा विकल्प था। लेकिन अब सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोग मजबूरी में ही इसका उपयोग करते हैं।

बाईपास निर्माण के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन रेत से भरे हाइवा और ट्रैक्टर यहां बेरोकटोक दौड़ते रहे। नतीजतन, सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती गई और समय पर मरम्मत न होने के कारण यह पूरी तरह जर्जर हो गई।

धमतरी कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल सड़क की मरम्मत के लिए कोई फंड नहीं है, लेकिन आगामी वित्तीय वर्ष में बजट स्वीकृत होने पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। तब तक ग्रामीणों को इस खस्ताहाल सड़क से गुजरने के लिए मजबूर रहना पड़ेगा। जनता में प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और