शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, जांजगीर-चांपा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Irregularities in the seniority list of teachers, Block Education Officer suspended in Janjgir-Champa

रिपोर्टर: देवेंद्र श्रीवास

जांजगीर-चांपा: वरीयता सूची में अनियमितता पर बीईओ एम.डी. दीवान पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन

जांजगीर-चांपा ज़िले के बम्हनीडीह विकासखंड में शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एम.डी. दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वरियता सूची में भारी अनियमितता, समायोजन प्रक्रिया पर उठे सवाल

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण और समायोजन के दौरान वरियता सूची तैयार करने में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। इस गड़बड़ी को शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन माना है।

कलेक्टर की अनुशंसा पर आयुक्त का कड़ा निर्णय

इस मामले को लेकर जिले के कलेक्टर ने कड़ी अनुशंसा की, जिसके बाद बिलासपुर संभाग के आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी किया। इसके तहत एम.डी. दीवान को मुख्यालय संयुक्त संचालक कार्यालय, बिलासपुर में अटैच कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश

यह कार्रवाई शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा संदेश मानी जा रही है। शासन का यह स्पष्ट संकेत है कि अनियमितता और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन सतर्क, जांच जारी

फिलहाल इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और